(India)
दिवाली के दूसरे दिन मनाये जाने वाला खास त्वोहार गोवर्धन पूजा, इसके अवसर पर जयपुर के विभिन्न मंदिरों में खास तैयारियां की गई। गोविंददेवजी मंदिर में गाय-बछड़े के पूजन के साथ अन्नकूट की झांकी सजाई गई। वहीं जयपुर के वैशाली नगर चित्रकूट स्थित स्वामी नारायण मंदिर अक्षरधाम में 1001 तरीके के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में फूलों की जगह पॉप कॉर्न से सजावट की गयी। श्रीकृष्ण-बलराम मंदिर जगतपुरा और मानसरोवर इस्कॉन मंदिर में शाम 5 बजे से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गयी। जहां भगवन को नयें पोषक धारण कराए गए, साथ ही मंदिरों में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादी का भी खासा इंतजाम किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।