(India)
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बता दू की मुंबई कंट्रोल रूम में एक नंबर से मैसेज आया, जिसमें लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। धमकी की इस खबर को मुंबई पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को बताया। वहीं मुंबई पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है। साथ ही मैसेज को वैरिफाई भी किया जा रहा है। मुंबई पुलिस इसका पता लगा रही है कि मैसेज कहां से और किसने भेजा था। यह किसी की शरारत है या फिर कुछ और। इससे पहले भी सीएम योगी को कई बार धमकी मिल चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।