(India)
जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस खन्ना को पद की शपथ दिलाई। वे जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की जगह लेंगे, जो 65 साल के होने पर रविवार को रिटायर हुए हैं। जस्टिस खन्ना, छह महीने से ज्यादा वक्त तक सीजेआई के रूप में काम करेंगे। वे 13 मई, 2025 तक इस पद पर रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।