रुझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन और झारखंड में झामुमो गठबंधन को बहुमत
(India) महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। रुझानों में महायुति गठबंधन 222 सीटों पर आगे है। वहीं महाविकास अघाड़ी 51, अन्य 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,सुबह सवा दस बजे तक महाराष्ट्र में भाजपा 116शिवसेना 56एनसीपी 35कांग्रेस 22, शिवसेना यूबीटी 20 एनसीपी एसपी 10 और अन्य सीटों पर 18 आगे चल रहे हैं। वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अतीक अहमद खान हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं और तीसरे नंबर पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।