मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा के घर-कार्यालयों पर ईडी की  छापेमारी
(India) मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी राज कुंद्रा के घर और कार्यालयों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,ईडी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति समेत कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। ईडी की ओर से मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

इस मामले में राज कुंद्रा को साल 2021 में मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया था और बाद में ज़मानत दे दी थी. इन दिनों वह अजय भारद्वाज से जुड़े बिटकॉइन धोखाधड़ी से संबंधित एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दायरे में हैं. ईडी शिल्पा के जुहू वाले बंगले को जांच करने के लिए कब्जे में ले रखा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।