किसानों ने रोका दिल्ली मार्च,दलित प्रेरणा स्थल में डाला डेरा
(India) किसानों के दिल्ली कूच के एलान के साथ ही बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ टीम को तैनात किया गया है। सभी किसान महामाया फ्लाइओवर के एकजुट हो गए हैं। जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। लोगों ने बताया कि वह करीब 4-4 घंटों से इस जाम में सिर्फ गोल-गोल घूम रहे हैं। सुबह से ही यही हालत पूरे शहर की बनी रही है। लगातार जाम से लोग जूझ रहे हैं।

फिलहाल किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। किसान प्रदर्शन के चलते दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच शुरू किया है। अब पुलिस ने दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाइवे पर खड़ा कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।