पीएम नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 समिट स्थल पर पहुंचे,देरी से आने पर विधायकों को गेट से लौटाया
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, 2024 में लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में कलाकारों और शिल्पकारों से बातचीत की। एक्स पर अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा-'राजस्थान अपने गतिशील लोगों के लिए जाना जाता है इस समिट में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान के विकास और निवेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह राजस्थान के लिए एक सुनहरा पल है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं और हर निवेशक में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस वजह से अलवर के विधायक बाबा बालक नाथ, जीवनराम चौधरी सहित अन्य कई विधायक सत्र में हिस्सा नहीं ले सके। आयोजन में समय की पाबंदी और सुरक्षा की सख्ती को लेकर यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।