(India)
संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें मंगलवार के दिन। INDIA ब्लॉक के सांसदों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी की । वहीं विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। आपको बात दे की नोटिस पर कांग्रेस, TMC, AAP, सपा, DMK, CPI, CPI-M और RJD समेत कई पार्टियों के 60 सांसदों के हस्ताक्षर मौजूद थे। विपक्ष का धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण सदन चलाने का आरोप लगाया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही करीब एक घंटे बाद 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी अडाणी-जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिड़ला ने बुधवार तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।