(India)
संसद के शीतकालीन सत्र के 12 दिन भी हंगामें को देखा गया, इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद डिंपल यादव ने INDIA गठबंधन से दुरी बनाते हुए कहा, 'हम न तो सोरोस मुद्दे के साथ हैं और न ही अडाणी मुद्दे के साथ। हमारा मानना है कि सदन चलना चाहिए। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों (NDA और INDIA) के लोग सदन के कामकाज के प्रति समर्पण दिखाएंगे। समाजवादी पार्टी चाहती है कि सदन चले। डिम्पल यादव ने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए साफ़ कह दिया की समाजवादी पार्टी संविधान को लेकर सदन में होने वाली चर्चा में भी हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को सदन में संविधान पर चर्चा होनी है। समाजवादी पार्टी उसमें हिस्सा लेगी, हमें उम्मीद है कि सदन चलेगा। डिंपल का बयान संसद के मौजूदा गतिरोध के बीच आया है, जिसमें कांग्रेस अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।