डॉ.बीआर अंबेडकर मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा,संसद की कार्यवाही स्थगित
(India) राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह के एक बयान पर विपक्ष भड़क गया है। संविधान उन्होंने बनाया है ऐसी परिस्थिति में जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने अपमानजनक भाषा में कहा है वो अक्षम्य है। कांग्रेस के लोग डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी और उसे आंबेडकर का अपमान बताया था।

राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर खूब नारेबाजी हुई,जिसके बाद राज्यसभा भी दो बजे तक स्थगित कर दी गई। विधेयक को पेश किए जाने के पक्ष में 263 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े। इसके बाद मेघवाल ने ध्वनिमत से मिली सदन की सहमति के बाद ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को भी पेश किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।