ऑस्ट्रेलिया को 246 पर पांचवां बड़ा झटका,हेड के बाद मार्श आउट,बुमराह को तीसरी सफलता
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं।इससे पहले बुमराह ने ट्रेविस हेड को खाता नहीं खोलने दिया था। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 237 रन था।

इसके बाद उन्होंने नौ रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। हेड और मार्श से पहले लाबुशेन आउट हुए। थे। वह 72 रन बना सके थे। वह 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।