दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा,घना कोहरे के कारण ट्रेनें और 100 उड़ानें प्रभावित,तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
(India) ठंडी हवाएं शीतलहर का असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया। शुक्रवार को भी कोहरे और स्मॉग देखने को मिला है। यातायात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता अभी भी शून्य मीटर पर है। वहीं कोहरे की वजह से कई ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान के बारे में जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

घने कोहरे की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने 3 व 4 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 व 6 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। सुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किया। धूप देर से निकली, लेकिन तपिश कम होने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।