भीषण ठंड को लेकर कई राज्यों में हाई अलर्ट, पहाड़ो में बर्फ़बारी सैकड़ो ट्रेने-उड़ाने प्रभावित
(India) कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। कोहरे के कारण वाहनों के पहिए थम से गए हैं। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों के पहिये की रफ्तार भी थम सी गई है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रहा है। वहीं कोहरे की वजह से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई। कानपुर के यात्री बृज किशोर वर्मा का कहना है कि कानपुर से आने वाली ट्रेन छह घंटे देरी से चल रही है।

दो-तीन घंटे से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक, विक्रमशिला तीन घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।