छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बनाया निशाना
(India) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है आईईडी से सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया है नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर आईईडी प्लांट की थी सुरक्षाबलों का वाहन इसकी जद में आ गया, आईईडी ब्लास्ट होने से 9 जवान शहीद हो गए हैं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।