(India)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम यहां पहुंचीं और वह शुक्रवार को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन समारोह में भाग लेंगी।मुर्मू कार्यक्रम के दौरान 27 प्रतिष्ठित लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करेंगी और दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच भाषण देंगी। इसके अलावा वे कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनियों को भी देखेंगी।विदेश मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आठ जनवरी को शुरू हुआ और आज समापन होगा। सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।