(India)
गुजरात की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 11 जनवरी से अहमदाबाद में धूमधाम से शुरू हो गया है। अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर आयोजित पतंग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पतंगबाजी में भी हाथ आजमाया। पतंग महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं। इस दौरान अहमदाबाद रिवरफ्रंट के आसमान पर रंग-बिरंगी पतंगें नजर आईं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। वहीं गुजरात यूनिवर्सिटी में अध्यनरत कजाकिस्तान का छात्र भी पहुंचा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।