इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुक्रवार (17 जनवरी) से होगा आगाज
(India) इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (ऑटो एक्सपो) आगाज होने जा रहा है। इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा । पहली बार इसमें 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां भाग ले रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले संस्करण के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है। इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का आधिकारिक नाम द मोटर शो है। दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडियन एक्सपो सेंटर को इंडिया मोबिलिटी एक्सपो 2025 की मेजबानी के लिए चुना गया है | भारत मंडपम में कार्यक्रम 17 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेंगे
,इंडिया मोबिलिटी एक्सपो में नई एसयूवी मचाएंगी धूम, प्रीमियम कारों का होगा प्रदर्शन |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।