(India)
देश के सबसे बड़े मोबिलिटी एक्सपो 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में करेंगे। यह एक्सपो 17 से 22 जनवरी तक तीन अलग-अलग स्थानों दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नौ से अधिक शो, 20 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा एक्सपो में मोबिलिटी सेक्टर में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए स्टेट सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योग और राज्यों के भी सहयोग को बढ़ाया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।