प्रधानमंत्री मोदी ने दी बड़ी सौगात,'स्वामित्व योजना' की वीसी के जरिए बांटे 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड
(India) राजस्थान समेत 12 राज्यों में स्वामित्व योजना के तहत दिए गए पट्टे, पीएम मोदी ने वीसी के जरिए बांटे 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड, वहीं सीएम भजनलाल ने जयपुर में बांटे प्रॉपर्टी के दस्तावेज। जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि प्रबंधन संस्थान में स्वामित्व कार्ड एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम के लिए राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण यह कार्यक्रम संभव हो पाया। देश की आबादी को मजबूत करने की दृष्टि से यह बड़ा कदम है। स्वामित्व योजना संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करती है। राजस्थान सरकार योजना का उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। पीएम मोदी देशभर में आयोजित कार्यक्रम में वीसी के जरिए जुड़े। उन्होंने वीसी के जरिए प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इससे 65 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे भी वितरित किए।
स्वामित्व योजना

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।