कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज फैसला
(India) कोलकाता रेप मर्डर केस में आज संजय रॉय को सजा मिलेगी, सियालदह कोर्ट ने शनिवार को संजय को दोषी करार दिया था | सीबीआई ने गुनहगार को फांसी देने की मांग की है | संजय के सामने अब केवल फांसी या फिर उम्र कैद का ही विकल्प बचा है | सजा पर बहस के दौरान सीबीआई दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करेगी | साफ है कि सीबीआई हर कीमत पर उसे फांसी दिलाने की कोशिश करेगी। उधर, संजय रॉय के वकील मानवीय ग्रांउड पर उसे उम्र कैद देकर छोड़ने की अपील करेंगे | बता दे 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी हुई थी | पहले उसके साथ रेप की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।