केरल की अदालत का बड़ा फैसला : केरल में 24 वर्षीय महिला को मौत की सजा सुनाई
(India) केरल के तिरुवनंतपुरम की एक स्थानीय अदालत ने 24 वर्षीय ग्रीष्मा को अपने प्रेमी शेरोन राज की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। केरल की अदालत का बड़ा फैसला : केरल में 24 वर्षीय महिला को मौत की सजा | साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ग्रीष्मा ने 14 अक्टूबर 2022 को अपने प्रेमी को आयुर्वेदिक दवा में जहरीला रसायन मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद शेरोन 11 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही और उसकी मौत हो गई। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि अपराध जघन्य है और दोषी के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हालांकि मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था, लेकिन कोर्ट ने बेहतरीन जांच करने के लिए पूरी पुलिस टीम की तारीफ की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।