(India)
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के तहत 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत चुनाव के प्रचार का शोरगुल आज शाम 5 बजे थम जाएगा | इसके बाद प्रत्याशी मतदान दिवस से पहले सिर्फ डोर टू डोर प्रचार प्रसार ही कर सकेंगे | इस दौरान प्रत्याशी कोई शक्ति प्रदर्शन और रोड शो नहीं कर सकेंगे | वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कर्मियों को मतदान और मतगणना से संबंधित ट्रेनिंग दे दी गई है | फिलहाल, निकाय चुनाव के जिला प्रदेश भर में 16 हजार 284 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है | इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिगत 25 हजार 800 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है | राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेश की 100 निकायों में चुनाव होने हैं | इन निकायों में कुल 30 लाख 29 हजार 028 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे | 100 निकायों के 1282 वार्डों पर चुनाव हो रहा है. जिसके चलते 3394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।