केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कच्चे जूट का MSP छह प्रतिशत बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल किया
(India) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दे दी। यह कच्चे जूट के पिछले एमएसपी से 315 रुपये प्रति क्विंटल या छह फीसदी अधिक है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया यह निर्णय
पीयूष गोयल ने कहा कि नए एमएसपी से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 66.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित होगा, जिससे जूट उत्पादकों को लाभ होगा। सरकार ने कच्चे जूट पर एमएसपी को 2014-15 के 2,400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2025-26 के विपणन सत्र के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो 2.35 गुना वृद्धि है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।