मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले, भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हुई
(India) भारत में मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 99.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची युवा और लैंगिक रूप से संतुलित दिखती है। इसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और मतदाता लिंग अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना इसी दिन 1950 में हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए 7 जनवरी को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं का नया रिकॉर्ड बनाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।