महाराष्ट्र में सेना की हथियार फैक्ट्री में विस्फोट,8 लोगों की मौत
(India) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नागपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं। भंडारा में हुए विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है और सात के घायल होने की खबर है। भंडारा के जवाहर नगर इलाके में आयुध कारखाने के एलटीपी सेक्शन में सुबह करीब साढ़े दस बजे विस्फोट हुआ। महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, 7 गंभीर रूप से घायल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।