(India)
दिल्ली दंगों के आरोपी और एआईएमआईएम की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली कस्टडी पैरोल,ताहिर हुसैन को पुलिस हिरासत में प्रचार की इजाजत मिली | कोर्ट ने हुसैन के लिए शर्त रखी है कि वह दिन में तय समय के दौरान बाहर जाए और रात में वापस जेल जाए। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने दिल्ली सरकार से जानकारी मांगी थी। अगर ताहिर हुसैन को अंतरिम जमानत के बजाय कस्टडी पैरोल दी जाती है तो कितने सुरक्षाकर्मियों और खर्च की जरूरत होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।