तेलंगाना: हैदराबाद में नाव में आग लगने से घायल व्यक्ति की मौत
(India) तेलंगाना के हैदराबाद में हुसैन सागर झील पर गणतंत्र दिवस की रात 'भारत माता महाआरती' के दौरान पटाखा दुर्घटना में झुलसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रविवार रात एक नाव से पटाखे चलाए जा रहे थे। मृतक भी नाव से पटाखे चला रहे दल का हिस्सा था। इसी दौरान जलता हुआ एक पटाखा नाव में गिर गया, जिससे वहां रखे अन्य पटाखों में आग लग गई और एक व्यक्ति झुलस गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।
यह हादसा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।