(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया, इस दौरान उन्होंने कई बड़े एलान किए, सीतारमण ने कहा बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी | विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा | साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे | घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए 37 दवाओं को छूट भी दी गई है | निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है | अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख तक की सालान इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा | वहीं अब पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे | सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है, सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।