अयोध्या की बेटी के लिए नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद का धरना!
(India) नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अयोध्या में नाबालिग के साथ हुई घटना पर जताया दुख, कहा: ये सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का दर्द है। यूपी सरकार पर बोला हमला। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "मैं अयोध्या की बेटी के लिए यहां बैठा हूं. वजह ये है कि अयोध्या, जहां कहा जाता है कि रामराज्य है, वहां निर्भया से भी बड़ी घटना घटी है. जब दिल्ली में निर्भया के साथ ऐसा हुआ, हम तब भी अवाक थे और आज भी अवाक हैं... सरकार को अपनी चुप्पी के लिए जवाब देना चाहिए. जिस हालत में वो खून से लथपथ मिली, पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं, 3 दिन तक उसकी तलाश नहीं की गई क्योंकि वो दलित की बेटी थी, वो अयोध्या की बेटी थी... मैं जिस तरह से भी आवाज़ उठा सकता हूं, उठाऊंगा. न्याय होना चाहिए..." साथ ही साथ फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।