संसद के बजट सत्र का चौथा दिन...
(India) संसद के बजट सत्र में आज चौथे दिन की कार्यवाही होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे। साथ ही सदन में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव आ सकता है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के आसार हैं। दरअसल, भाजपा सांसदों ने 3 फरवरी को सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। दोनों ने बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कमेंट किया था। भाजपा ने इसे अपमानजनक बताया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।