दिल्ली विधानसभा चुनाव का रण,70 सीटों पर कल सिंगल फेज में होगा मतदान
(India) दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को एक ही चरण में वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव में भारत बंद का हिस्सा रहीं पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। जबकि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 6, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी लेनिनवादी ने 2-2 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और दो सीटें अपने सहयोगी दलों को दी हैं। इसमें जनता दल यूनाइटेड ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास ने देवली सीट से उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।