दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर 70 सीटों पर मतदान जारी
(India) दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर 70 सीटों पर मतदान जारी है. शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. दिल्ली में मतदान के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए है. जहां 1.56 करोड़ मतदाता 699 उम्मीदवारों का भविष्य तय कर रहे है। NDA, AAP और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. CPI ने 6, CPM, CPI-ML 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. भाजपा ने दिल्ली में 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. दो विधानसभा सीटों पर JDU और LJP-R ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी NCP 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भाजपा को समर्थन दिया है. इसके अलावा BSP 70 और ओवैसी की AIMIM 12 सीटों पर मैदान में है। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने वोट डाला, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी मतदान किया, डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने वोट डाला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।