प्रयागराज महाकुंभ का आज 25वां दिन, संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे कई राजनेता
(India) प्रयागराज महाकुंभ का आज 25वां दिन है। आज संगम में डुबकी लगाने के लिए कई VVIP महाकुंभ आ रहे हैं। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम में स्नान करेंगे। इसके अलावा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह सहित ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी संगम में डुबकी और गंगा पूजन के लिए आ रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।