(India)
समाजवादी पार्टी के सांसद और प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को अमेरिका से हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने की आलोचना की। अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी में भेजना अमानवीय है। क्या ये विश्व नेता बनने का तरीका है, जहां आपके नागरिकों को हथकड़ी में देश वापस भेजा जाएगा।" अलग-अलग राज्यों से 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचा। डिपोर्ट होकर भारत आए कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें यात्रा के दौरान ऐसे ही हथकड़ी लगाई गई थी।
भारत लौटे 104 लोगों में से 33-33 हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।