प्रयागराज महाकुंभ 2025: पाकिस्तान से आए 68 हिंदुओं ने संगम पर डुबकी लगाई
(India) पाकिस्तान से 68 श्रद्धालुओं का दल संगम में डुबकी लगाने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचा। हिंदुओं ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में शामिल होने का अवसर मिलने को अपना सौभाग्य बताया। श्रद्धालुओं के दल ने चार फरवरी को वाघा सीमा से भारत में प्रवेश किया और फिर बस से प्रयागराज पहुंचा। पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने भारत आने, यात्रा करने की इजाजत देने और रहने की व्यवस्था के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।