(India)
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर 'सबका साथ, सबका विकास' के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही साथ राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया वार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दूसरों की लकीर छोटा करने का जो रास्ता चुना है, लोकसभा के बाद भी जो उनके साथ थे, वही साथी उन्हें छोड़ कर भाग रहें हैं | देश की सबसे पुरानी पार्टी की इतनी दुर्दशा | यह दूसरों की लकीर छोटी करने में शक्ति खपा रहे हैं | अगर वो खुद की लकीर लंबी करते तो उनकी यह दशा नहीं होती | राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी: कांग्रेस ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया क्योंकि यह पार्टी की तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ था, कांग्रेस रंग बदलने में माहिर, उनके मॉडल परिवार फर्स्ट, हमारे लिए राष्ट्र फर्स्ट | साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा: कांग्रेस सरकार ने अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, लेकिन आज उन्हें 'जय भीम' कहने पर मजबूर होना पड़ रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।