38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने रचा नया रिकॉर्ड,पहली बार 5 गोल्ड मेडल जीते
(India) 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पहली बार पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। जो पिछले सभी राष्ट्रीय खेलों में अब तक का रिकॉर्ड है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अभी बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित कई खेलों में पदकों की उम्मीद है। प्रदेश के पांच मुक्केबाज कपिल पोखरियाल,हिमांशु सोलंकी, निवेदिता, काजल और नरेंद्र सिंह बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले में पहुंच गए हैं। यह खिलाड़ी आज गोल्ड के लिए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगे। साथ ही साथ उत्तराखंड में चल रहे 38 वें नेशनल गेम्स में 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल गेम्स में एस.एस.सी.बी के कुमार नीरज ने गोल्ड पर निशाना साधा..इंडियन नेवी में कार्यरत कुमार नीरज का इस नेशनल गेम्स टूर्नामेंट में सफर कैसा रहा और यहां तक पहुंचने के लिए किस तरह की तैयारी उन्होंने की थी..इन्हीं सब बातों को लेकर हमारे संवाददाता शैलेंद्र कुमार पाण्डेय ने कुमार नीरज से की खास बातचीत..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।