(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे | इसके लिए करीब 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है | इनमें से लगभग 2500 चुने हुए छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा | इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं | प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से टीवी, रेडियो से लेकर सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा जा सकेगा. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा और जिंदगी से जुड़े अहम टिप्स शेयर करेंगे | इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित किया जाएगा | परीक्षा के दौरान छात्रों को होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए परीक्षा पर चर्चा 2025 में इस बार मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता सद्गुरु, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी, ओलंपियन मैरी कॉम और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे ३. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कावेरी पथ मानसरोवर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।