राज्यसभा में फिर उठा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का मुद्दा, खड़गे ने बीजेपी पर कसा तंज
(India) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को राज्यसभा में एक बार फिर बाबा साहेब का अपमान करने का मुद्दा उठाया और बताया कि बीजेपी इस मामले में किस तरह गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, "जब 1951 में संविधान लागू किया गया था, उस समय बाबा साहेब आंबेडकर जीवित थे, नेहरू थे, पटेल थे। वे सभी संविधान सभा के सदस्य थे।" उन्होंने कहा, "मैंने भी संविधान पढ़ा है, मैं इसे समझता हूं। आप एक वकील हैं। क्या आपने संविधान में कोई बदलाव देखा है? इसे विवाद के दायरे में लाकर आंबेडकर का अपमान करने की कोशिश की जा रही है।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।