(India)
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2025 में भारत के मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली की सराहना की। लोकतंत्र को मजबूत बनाने विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र न केवल कायम है बल्कि ये लोगों के जीवन को भी बेहतर बना रहा है। इस चर्चा में जयशंकर के साथ नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे, अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन और वारसॉ के मेयर राफाल ट्राजास्कोव्स्की शामिल रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।