राजधानी दिल्ली के सरदार का आज होगा राजतिलक,रेखा गुप्ता संभालेंगी दिल्ली की कमान
(India) राजधानी दिल्ली के सरदार का आज होगा राजतिलक,रेखा गुप्ता संभालेंगी दिल्ली की कमान,रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पर होगा। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।