कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर रायबरेली में हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पुर मऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसके बाद रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। उनका अंतिम कार्यक्रम लालगंज स्थित बैसवारा इंटर कॉलेज में होगा। यहां युवाओं से संवाद के बाद लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे। राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे 5वीं के छात्र आरुष खान से राहुल गांधी ने पूछा कि डिसिप्लिन कैप्टन का क्या मतलब होता है। आरुष ने बताया कि स्कूल में डिसिप्लिन में रहना और डिसिप्लिन में रहने के बाद आपका उद्देश्य और आप जो चाहते हैं, वह आपको मिल सकता है। इतना ही नहीं डिसिप्लिन में रहकर आप अपनों से बड़ों का सम्मान, वह छोटो को प्यार भी दे सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।