प्रयागराज महाकुंभ का समापन कार्यक्रम आज
(India) महाकुंभ का आज समापन कार्यक्रम है। सीएम योगी, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे। सीएम 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों, नाविकों को सम्मानित करेंगे। बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। वहीं, पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी से दोगुना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।