सरपंच हत्या मामला, NCP अजित पवार गुट के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
(India) सरपंच हत्याकांड में एनसीपी अजित पवार गुट के मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे इस्तीफा देने को कहा है। बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में उनका नाम जुड़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार पर मुंडे से इस्तीफा लेने का दबाव बढ़ रहा था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। आरोप है कि मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल हैं। एसआईटी के अनुसार कराड को सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। संतोष देशमुख हत्या मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र पुलिस के विशेष जांच दल ने 1 मार्च को मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।