(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे की तैयारियां हुईं तेज,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे को लेकर हुई चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी का छह मार्च को हर्षिल दौरा है | प्रस्तावित पीएम मुखबा में पूजा करने के बाद हर्षिल में जनसभा को भी करेंगे संबोधित | राज्य सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है | भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके आगमन से शीतकालीन दौरे को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।