(India)
गुजरात के नवसारी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई महिला सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पीएम मोदी लखपति दीदियों से संवाद करने वाले हैं। लखपति दीदियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगी हैं। इस कार्यक्रम के बाद एक सार्वजनिक समारोह होगा जिसमें अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।