दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर कैश मिलने का मामला,सुप्रीम कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
(India) दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के बंगले पर मिली नकदी के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच करेगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 34 साल पुराने फैसले को भी चुनौती दी गई है। जिसमें 1991 के वीरास्वामी केस में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी भी जज के खिलाफ सीजेआई की इजाजत के बिना कोई आपराधिक मामला शुरू नहीं किया जा सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।