(India)
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2019 में केजरीवाल और अन्य नेताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम का उल्लंघन किया और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर छाये संकट के बदल, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है | जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह एफआईआर राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप है कि केजरीवाल और उनके पार्टी के अन्य नेताओं ने सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण को बढ़ावा दिया और उसे जानबूझकर नुकसान पहुँचाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।