पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा- इंटरनेट सेवा बंद, 34 उपद्रवी गिरफ्तार
(India) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी इलाके में दो समूहों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस ने 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दंगाइयों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की और सामान लूट लिया। इस घटना में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक राजेश यादव के अनुसार राज्य सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। मालदा पुलिस ने कहा है कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।