(India)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो स्थानों से 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को पकड़ा गया, जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इन कार्रवाइयों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) और स्थानीय पुलिस शामिल थी। उसूर से पकड़े गए नक्सली नवंबर 2022 में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग स्थानों पर दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक टिफिन बम, विस्फोटक सामग्री, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार और अन्य सामान जब्त किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।